हिमाचल प्रदेश के आपदा पीड़ितों को ₹11 करोड़ की सहायता देगी छत्तीसगढ़ सरकार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से प्रभावित लोगों की मदद के लिए ₹11 करोड़ की सहायता राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री बघेल ने 'X' पर बताया कि सभी छत्तीसगढ़वासी, हिमाचल के लोगों के साथ हैं और सामूहिक एकजुटता के साथ आपदा का सामना करेंगे।