हिमाचल प्रदेश के ऊना में 30 फीट गहरी खाई में गिरी स्कूल बस, 12 छात्र घायल; 3 की हालत गंभीर
ऊना (हिमाचल प्रदेश) में शुक्रवार को एक निजी स्कूल की बस 20-30 फीट गहरी खाई में गिर गई जिसमें 12-बच्चे घायल हो गए। ऊना के उपायुक्त के मुताबिक, सभी छात्रों को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें 3 छात्रों की हालत गंभीर बनी हुई है। बकौल उपायुक्त, सभी छात्रों को रेस्क्यू कर लिया गया है।