हिमाचल प्रदेश के बाज़ार में पलटा तेल से भरा टैंकर, 1 शख्स की हुई मौत और कई दुकानें जलीं
ऊना (हिमाचल प्रदेश) में रविवार को एक बाज़ार में तेल से भरे एक टैंकर के पलटने और उसमें आग लगने से स्कूटर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में घटनास्थल पर धुएं का गुबार नज़र आया। आग में कई वाहन, दुकानें और एक घर जल गया। हादसा टैंकर का ब्रेक फेल होने से हुआ।