हिमाचल प्रदेश के चंबा में खाई में गिरा वाहन, 6 पुलिसकर्मियों समेत 7 की हुई मौत
चंबा (हिमाचल प्रदेश) में शुक्रवार को पुलिसकर्मियों से भरी एक गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में ड्राइवर व 6 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हुए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शोक जताते हुए ट्वीट किया, "मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"