हिमाचल प्रदेश के बस स्टैंड पर युवती की उंगलियां काटने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार
कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) की एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया है कि पालमपुर बस स्टैंड पर युवती पर हमला कर उसकी उंगलियां काटने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने बताया है कि पीड़िता की हालत अब स्थिर है और आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 326, 351 और 323 के तहत केस दर्ज किया गया है।