हिमाचल प्रदेश के महाधिवक्ता नियुक्त किए गए अनूप कुमार रतन

हिमाचल प्रदेश में अनूप कुमार रतन को तत्काल प्रभाव से राज्य का महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है। रतन इस पद पर अशोक शर्मा की जगह लेंगे जिनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। हाल ही में राज्य में बीजेपी को हराकर कांग्रेस सत्ता में आई है और उसने राज्य की 68 सीटों में से 40 पर जीत हासिल की है।

Load More