हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पिति में हुआ हिमस्खलन, सामने आया वीडियो
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पिति ज़िले के गोंदला इलाके में रविवार सुबह हिमस्खलन हुआ। अधिकारियों ने बताया कि हिमस्खलन में जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इसके अलावा, चंबा ज़िले में भूस्खलन हुआ और इन दोनों घटनाओं के कारण राज्य में 2 राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 19 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई।