हिमाचल प्रदेश के लिए लंबित आपदा राहत कोष के ₹315 करोड़ जारी करे केंद्र: सीएम सुक्खू
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को एक बयान जारी कर केंद्र सरकार से राज्य का ₹315.8 करोड़ का लंबित आपदा राहत कोष जारी करने का अनुरोध किया। गौरतलब है, राज्य में 24 जून से अब तक बारिश से जुड़ी कई घटनाओं में 138 लोगों की मौत हुई है व करीब ₹4,986 करोड़ का नुकसान हुआ है।