हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव अभियान जारी, 13 शव बरामद
शिमला (हिमाचल प्रदेश) के समर हिल इलाके में हुए भूस्खलन के बाद बीते दो दिनों में 13 शव बरामद हुए हैं। 14 अगस्त को हुए इस भूस्खलन को लेकर शिमला (शहरी) के एसडीएम भानु गुप्ता ने कहा, "मलबे में 21 शव हो सकते हैं। राहत-बचाव अभियान जारी है। अगर किसी के ज़िंदा होने की खबर मिली...तो उसे रेस्क्यू कर लेंगे।"