हिमाचल प्रदेश के सोलन में झरने में नहाते समय पहाड़ी से गिरा पत्थर, लॉ छात्र की मौत
हिमाचल प्रदेश के सोलन में नैशनल लॉ यूनिवर्सिटी (दिल्ली) के एक 19 वर्षीय छात्र की हादसे में मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, झरने में नहाने के दौरान एक बड़ा पत्थर पहाड़ी से गिरा था जिसकी चपेट में आकर लॉ छात्र घायल हो गया था। वहीं, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।