हिमाचल प्रदेश के हाटी समुदाय को एसटी की सूची में शामिल करने संबंधी बिल लोकसभा में पास
हिमाचल प्रदेश में हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने संबंधी 'संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (तीसरा संशोधन) विधेयक, 2022' शुक्रवार को लोकसभा में पारित हुआ। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के अनुसार, उत्तराखंड में रहने वाले हाटी समुदाय को एसटी की सूची में शामिल किया गया था लेकिन हिमाचल प्रदेश में रहने वालों को इसका लाभ नहीं मिला था।