हिमाचल प्रदेश चुनाव में सबसे उम्रदराज़ उम्मीदवार 82-वर्षीय शांडिल ने अपने दामाद को हराया
हिमाचल प्रदेश में सोलन विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डी.आर. शांडिल ने कुल 30,089 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है। राज्य विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक उम्र के उम्मीदवार 82-वर्षीय शांडिल ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी व अपने दामाद राजेश कश्यप (बीजेपी) को 3,858 वोटों से हरा दिया। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी अंजू को 1,108 वोट मिले।