हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम हुआ घोषित, रिधिमा शर्मा ने किया टॉप
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई) ने मंगलवार को 10वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। एचपीबीओएसई के अनुसार, इस परीक्षा में कुल 91,130 विद्यार्थी शामिल हुए थे जिनमें से 67,988 विद्यार्थियों (74.61%) ने सफलता हासिल की है। बकौल एचपीबीओएसई, हमीरपुर की रिधिमा शर्मा ने 699/700 अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है।