हिमाचल प्रदेश में -15°C तापमान के बीच जमी सिस्सू लेक
हिमाचल प्रदेश में -15°C तापमान के बीच राज्य के लाहौल एवं स्पीति में सिस्सू लेक जम गई है। सिस्सू लेक करीब 12,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और जमी हुई लेक का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। मौसम विभाग ने 10 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश या हल्की बर्फबारी का अनुमान जताया है।