हिमाचल प्रदेश में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, शादी समारोह से लौट रहे 4 लोगों की हुई मौत

शिमला (हिमाचल प्रदेश) के रामपुर में बुधवार सुबह एक कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई जिसके चलते उसमें सवार 2 महिलाओं सहित 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में एक युवती गंभीर रूप से घायल हुई है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। कार सवार सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

Load More