हिमाचल प्रदेश में 7 महीने बाद खोला गया 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित साच पास
चंबा (हिमाचल प्रदेश) की पांगी घाटी को ज़िला मुख्यालय से जोड़ने वाले 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित साच पास को 7 महीने बाद खोला गया है। लोक निर्माण विभाग ने बताया है कि प्रेगा स्थित कैंची मोड़ का 30 मीटर डंगा (सड़क के नीचे की ज़मीन) क्षतिग्रस्त हो चुका है जिसके कारण अभी छोटी गाड़ियां भेजी जा रही हैं।