हिमाचल प्रदेश में अटल टनल के पास पलटी बस, एक पर्यटक की हुई मौत व 18 घायल
हिमाचल प्रदेश में बुधवार को मनाली की ओर जा रही पर्यटकों से भरी एक बस अटल टनल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें एक पर्यटक की मौत हो गई जबकि करीब 18 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसे के समय बस में कुल 21 लोग सवार थे जो मुंबई से हिमाचल प्रदेश घूमने आए हुए थे।