हिमाचल प्रदेश में कंगना रनौत ने दलाई लामा से की मुलाकात, कहा- यह अनुभव संजोकर रखूंगी
हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से बीजेपी की प्रत्याशी और अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोमवार को धर्मशाला में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात की। दलाई लामा से मुलाकात के बाद कंगना ने कहा, "यह अद्भुत था। यह मेरे और पूर्व सीएम (जयराम ठाकुर) के लिए बहुत भावनात्मक था। यह अनुभव कुछ ऐसा है जिसे मैं जीवनभर संजोकर रखूंगी।"