हिमाचल प्रदेश में किस सीट पर जीत का अंतर सबसे कम और किस पर सर्वाधिक रहा?

हिमाचल प्रदेश की भोरंज सीट पर कांग्रेस के सुरेश कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अनिल धीमान (बीजेपी) को 60 वोटों से हराया जो राज्य में जीत का सबसे कम अंतर है। हिमाचल में जीत का सर्वाधिक अंतर (38,183) सिराज पर रहा जहां निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विजयी रहे। सिराज पर जयराम को 75.7% और चेतराम (कांग्रेस) को 21.74% वोट मिले।

Load More