हिमाचल प्रदेश में कॉन्स्टेबल भर्ती में महिलाओं को मिलेगा 30% आरक्षण
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य की कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में महिलाओं को 30% आरक्षण देने का फैसला लिया गया। इसके अलावा प्रदेश में 40 नए शहरी स्वास्थ्य और वेलनेस सेंटर खोलने का भी फैसला लिया गया। हिमाचल प्रदेश औद्योगिक निवेश नीति-2019 व इसके संबंधित नियमों में संशोधन करने को भी स्वीकृति दी गई है।