हिमाचल प्रदेश के स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों में बर्फबारी के कारण 275 सड़कें बंद की गई हैं। साथ ही कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई है। पुलिस ने लोगों से मौसम पूर्वानुमान को लेकर अपडेट रहने और बिना योजना की यात्रा से बचने को कहा है।