हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन के चलते 6 लोगों की हुई मौत, 10 लोग हुए घायल
हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि राज्य में तेज़ बारिश के चलते आई बाढ़ व भूस्खलन में 6 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 10 लोग घायल हुए हैं। बकौल अधिकारी, इन घटनाओं में 303 जानवरों की भी मौत हुई है और करीब ₹3 करोड़ के नुकसान का अनुमान है।