हिमाचल प्रदेश में बीते एक सप्ताह में बारिश से जुड़ी घटनाओं में हुई 78 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश में बीते एक सप्ताह में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 78 लोगों की मौत हुई है। शिमला के एसपी संजीव कुमार गांधी ने शनिवार को बताया कि इनमें सर्वाधिक 24 मौतें शिमला में 3 अलग-अलग जगहों पर हुए भूस्खलनों में हुईं। हिमाचल में मॉनसून में अब तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में 221 लोगों की मौत हुई है।