हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते करेरी लेक पर फंसे 26 पर्यटकों को किया गया रेस्क्यू
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में करेरी लेक पर फंसे 26 पर्यटकों को पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रविवार रात 10 बजे रेस्क्यू कर लिया। कांगड़ा की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि भारी बारिश के चलते पर्यटक करेरी लेक पर फंस गए थे। पर्यटकों को रेस्क्यू किए जाने का एक वीडियो भी सामने आया है।