हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ी बड़ी दरारें, तस्वीर आई सामने
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच बनिखेत के पास चंबा-पठानकोट रूट पर बड़ी दरारें पड़ गईं। पुलिस ने रविवार को बताया कि दरार पड़ने की वजह से सड़क बंद कर दी गई है। इससे पहले, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच मनाली जाने वाले नैशनल हाईवे 3 का एक हिस्सा उफनती ब्यास नदी में बह गया था।