हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से ₹3,000 से ₹4,000 करोड़ के नुकसान होने का अनुमान
प्रारंभिक अनुमान में भारी बारिश से हिमाचल प्रदेश में लगभग ₹3,000-₹4,000 करोड़ तक का नुकसान आंका गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया, "इस 'राष्ट्रीय आपदा' में 17 लोगों की जान चली गई और सर्वाधिक प्रभावित कुल्लू व मंडी ज़िले का शहरी क्षेत्र है।" उन्होंने बताया, "सड़कें, ट्रांसफॉर्मर, इलेक्ट्रिक सब-स्टेशन में भारी नुकसान के साथ-साथ जलापूर्ति प्रभावित हुई है।"