हिमाचल प्रदेश में हुआ विभागों का बंटवारा, सीएम सुक्खू ने अपने पास रखा गृह व वित्त विभाग

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मंत्रियों के बीच बुधवार को विभागों का बंटवारा हो गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वित्त, सामान्य प्रशासन, गृह, योजना और कार्मिक विभाग अपने पास रखा है। वहीं, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को जल शक्ति और परिवहन विभाग दिया गया जबकि धनीराम शांडिल को स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और श्रम विभाग दिया गया है।

Load More