हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी 'आप': सत्येंद्र जैन
पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने अब हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन ने कहा है, "पंजाब के बाद अब...हिमाचल प्रदेश की बारी है।" हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल अगले साल जनवरी में समाप्त होने वाला है।