हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अगले अध्यक्ष होंगे पांच बार के विधायक कुलदीप सिंह पठानिया
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और भटियात से पांच बार के विधायक कुलदीप सिंह पठानिया का नाम विधानसभा के अगले अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया है। पठानिया का निर्विरोध चुना जाना तय है क्योंकि इस पद के लिए वह एकमात्र उम्मीदवार हैं। पठानिया ने अपना नामांकन पत्र विधानसभा सचिव यशपाल को सौंपा है।