हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोविड-19 मामले बढ़ने के बीच 22 अगस्त तक बंद किए स्कूल
हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोविड-19 मामले बढ़ने के बीच कहा है कि 11-22 अगस्त तक आवासीय स्कूलों को छोड़कर सभी स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि, शिक्षण व गैर-शिक्षण कर्मचारी स्कूल जा सकेंगे। वहीं, सार्वजनिक परिवहन बसों को 13 अगस्त से 50% क्षमता के साथ अंतर्राज्यीय, एक ज़िले से दूसरे ज़िले, ज़िले के भीतर संचालन की अनुमति होगी।