हिमाचल प्रदेश सरकार ने डीज़ल पर ₹3/लीटर बढ़ाया वैट
हिमाचल प्रदेश सरकार ने डीज़ल पर लगने वाले वैट (मूल्य वर्धित कर) में ₹3/लीटर की वृद्धि की है जो रविवार से लागू हो गई है। राज्य में डीज़ल पर पहले ₹4.4/लीटर वैट वसूला जा रहा था जो अब बढ़कर ₹7.4/लीटर हो गया है। इस वृद्धि के बाद हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में डीज़ल की कीमत ₹85.95/लीटर हो गई है।