हिमाचल में अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो खाई में गिरी, 5 लोगों की हुई मौत

हिमाचल प्रदेश के मंडी में गुरुवार रात को तेज़ रफ्तार बोलेरो के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गए। खबर के अनुसार, बोलेरो में सवार लोग कमरुनाग मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Load More