हिमाचल में ऐसी आपदा देखना डरावना है: गृह राज्य में बारिश से हुई तबाही पर सिंगर मोहित चौहान
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुई तबाही पर सिंगर मोहित चौहान ने कहा है, "अपने गृह राज्य में ऐसी आपदा देखना डरावना और हृदयविदारक है।" उन्होंने कहा, "प्रदेश में खराब स्थिति के चलते मैं प्रियजनों से संपर्क नहीं कर पा रहा हूं।" वहीं, निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने एक वीडियो शेयर कर लिखा, "हिमाचल के लिए दुआ कर रहा हूं।"