हिमाचल में काफिले के साथ चलने के बजाय पैदल चलकर स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहुंचे सीएम
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते बाढ़ व भूस्खलन जैसी आपदाओं के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार को अपने काफिले के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में जाने के बजाय आवास से पैदल चलकर वहां पहुंचे। उन्होंने कहा, "पहले ही पेड़ गिरने के चलते सड़कें बंद हैं...लोगों को तकलीफ हो रही है...इसलिए मैंने पैदल चलने का फैसला किया।"