हिमाचल में कॉस्मैटिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 32 मज़दूर झुलसे और कई के फंसे होने की आशंका
सोलन (हिमाचल प्रदेश) में शुक्रवार को एक कॉस्मैटिक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 32 मज़दूर झुलस गए जबकि कई के फंसे होने की आशंका है। आग बुझाने के लिए दमकल की करीब 50 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। घटनास्थल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स धुएं के गुबार के बीच छत पर खड़ा दिख रहा है।