हिमाचल में कोई कांटे की टक्कर नहीं, हम स्थिर सरकार देने जा रहे हैं: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलने पर कहा है, "यहां कोई कांटे की टक्कर नहीं है। हम बहुमत की ओर बढ़ रहे हैं और एक स्थिर सरकार देने जा रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "यहां कोई 'ऑपरेशन कीचड़' सफल नहीं होगा और ना ही हम होने देंगे।"