हिमाचल में जानवरों पर क्रूरता से हो रहीं बादल फटने की घटनाएं: आईआईटी मंडी के निदेशक
आईआईटी मंडी के निदेशक लक्ष्मीधर बेहरा ने छात्रों से मांस ना खाने का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि जानवरों पर क्रूरता के कारण हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं हो रही हैं। 'X' पर एक यूज़र ने इसपर लिखा, "आपका मतलब है...कि अनाधिकृत निर्माण का इससे कोई लेना-देना नहीं है?" अन्य ने लिखा, "अंधविश्वासी।"