हिमाचल में नैशनल हाईवे पर कार में स्टंट करती महिला का वीडियो हुआ वायरल, 3 अरेस्ट
सोलन (हिमाचल प्रदेश) में एनएच-5 पर कार में स्टंट करती महिला का वीडियो वायरल होने के बाद महिला समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर हाईवे की दूसरी लेन में चली गई और वाहनों से टकराने से बाल-बाल बचती व रेलिंग से टकराती दिख रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।