हिमाचल में पेपर लीक होने के चलते रद्द हुई जेओए (आईटी) की लिखित परीक्षा, 6 लोग हुए अरेस्ट
हिमाचल प्रदेश राज्य कर्मचारी चयन आयोग (एचपीएसएससी) ने 25 दिसंबर को होने वाली जेओए (आईटी) की लिखित परीक्षा पेपर लीक होने के चलते रद्द कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में एचपीएसएससी की एक महिला कर्मचारी समेत 6 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, महिला के घर से ₹2.5 लाख व प्रश्न-पत्र बरामद किए गए।