हिमाचल में बारिश के बीच उफनती नदी में कार के बह जाने का वीडियो आया सामने
कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) के पास बारिश के बीच उफनती ब्यास नदी में एक कार के बह जाने का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में एक शख्स कहता सुनाई दे रहा है, "बह गई...बह गई।" वहीं, एसडीआरएफ की टीम ने पंडोह में 6 लोगों को बचाया जो नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद अपने घरों में फंस गए थे।