हिमाचल में भारी बारिश के कारण कालका-शिमला रूट पर रेलवे ट्रैक का एक हिस्सा हवा में लटका

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण कालका-शिमला रूट पर जतोग और समर हिल रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक के नीचे का हिस्सा बह गया। ऑनलाइन सामने आई तस्वीर में रेलवे ट्रैक का एक हिस्सा हवा में लटकता दिख रहा है। हिमाचल में रविवार रात से अबतक बारिश से जुड़ी घटनाओं में 29 लोगों की मौत हो चुकी है।

Load More