हिमाचल में भूस्खलन में फंस गए थे ऐक्टर राकेश बेदी, बताया- 'बड़ा पत्थर गाड़ी के आगे गिरा था'
ऐक्टर राकेश बेदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि 2-हफ्ते पहले सोलन (हिमाचल प्रदेश) से लौटते हुए वह भूस्खलन में फंस गए थे। उन्होंने कहा, "एक बड़ा पत्थर गाड़ी के सामने आकर गिरा। हटाने के दौरान मेरी उंगली बुरे तरीके से कट गई।" राकेश ने कहा, "वहां फंसे लोगों के साथ मेरी सहानुभूति है।"