हिमाचल में रिटायर्ड फौजी ने एक ही परिवार के 4 लोगों को मारी गोली, 2 की हुई मौत

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) में शुक्रवार को चंचल सिंह नामक रिटायर्ड फौजी ने अपने लाइसेंसी हथियार से एक ही परिवार के 4 लोगों को गोली मार दी जिनमें से 2 की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से ज़मीन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Load More