हिमाचल में शख्स ने प्रियंका की बेटी की संपत्ति के बारे में किया 'भ्रामक पोस्ट', केस दर्ज
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की बेटी मिराया की संपत्ति के बारे में सोशल मीडिया पर 'भ्रामक पोस्ट' करने के आरोप में एक शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। पोस्ट में कहा गया है कि मिराया के पास ₹3,000 करोड़ की संपत्ति है जिसका स्रोत प्रियंका गांधी की बेटी और सोनिया गांधी की नातिन होना है।