हिमाचल में सतलुज नदी में कार गिरने के बाद फिल्ममेकर वेत्री हुए लापता
एआईएडीएमके नेता एस दुराईसामी के बेटे और फिल्ममेकर वेत्री दुराईसामी की कार शनिवार को किन्नौर (हिमाचल प्रदेश) में सतलुज नदी में गिर गई जिसके बाद से वह लापता हैं। वह कार में 2 लोगों के साथ यात्रा कर रहे थे जिनमें से एक को बचा लिया गया है जबकि ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया गया है।