हिमाचल में सरकार बनी तो 300 यूनिट फ्री बिजली व महिलाओं को ₹1,500/माह देंगे: कांग्रेस

हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस ने राज्य में उनकी सरकार बनने पर घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली और गरीब महिलाओं को ₹1,500/माह आर्थिक सहायता देने का वादा किया है। हिमाचल कांग्रेस के मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक भूपेश बघेल (छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री) ने कहा है कि सरकार बनने पर राज्य में पुरानी पेंशन योजना लागू करेंगे।

Load More