हिमाचल में सांप के डसने से खाना पका रही महिला की हुई मौत, हाल ही में हुई थी शादी

हिमाचल प्रदेश के ऊना ज़िले में सांप के डसने से कंचन देवी नामक 22-वर्षीय महिला की सोमवार को मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रसोई में खाना पकाने के दौरान एक सांप ने कंचन को डस लिया जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया और उसकी मौत हो गई। कंचन की हाल में सुनील के साथ शादी हुई थी।

Load More