हिमाचल विधानसभा के गेट पर खालिस्तानी झंडे लगने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार: सीएम
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को कहा कि राज्य विधानसभा (धर्मशाला) परिसर में खालिस्तानी झंडे बंधे मिलने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बकौल ठाकुर, झंडे लगाने में दो आरोपी शामिल थे। पुलिस ने इस मामले में रविवार को सिख फॉर जस्टिस के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ केस दर्ज किया था।