हिमाचल विधानसभा के गेट पर खालिस्तानी झंडे लगाने के मामले में दूसरा आरोपी अरेस्ट: सीएम
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट किया है, "धर्मशाला में खालिस्तानी झंडे लगाने और दीवार पर स्लोगन लिखने वाले दूसरे व्यक्ति को भी पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया है।" इससे पहले बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई थी। पुलिस ने मामले में सिख फॉर जस्टिस के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ केस दर्ज किया था।