हिमाचल विधानसभा के डिप्टी स्पीकर ने स्कूल में छात्र को जड़ा थप्पड़; वीडियो सामने आया
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें चंबा ज़िले में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के डिप्टी स्पीकर हंस राज एक स्कूली छात्र को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। वीडियो में हंस राज 'तुम हंस क्यों रहे हो' कहते सुनाई दे रहे हैं। हंस राज की आलोचना करते हुए कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने इस घटना को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताया है।